"जिस्मों पर हक मिल जाते है बेशक रीति रिवाजों से "रूह"जिसकी दीवानी है उसे ही तो इश्क कहते है" -------------------------------------------------------------- "96" ये मूवी आज फिर से देखी....अब तो शायद याद भी नहीं...कितनी बार आज की इंस्टेंट 2 मिनट्स मैगी वाली पीढ़ियों के तो ऊपर से गुजर जाएगी ये लव स्टोरी…... प्रेम की तीव्रता....ठहराव....समर्पण...पवित्रता सब कुछ तो है.... होती है,ऐसी भी अपवाद सी मोहब्बत आज के दौर में भी जिसके फ़साने नहीं लिखे जाते, न बोले जाते.... न ही सुने जाते.. वो तो सिर्फ..... जिए जाते है....."96" उनकी ही कहानी है 🥲
"सिंधु" तिब्बत से निकलती है....अगर चीन ने इसका प्रवाह रोक दिया तो?? भारतीय जानकार कह रहे है ऐसा नहीं होगा इससे भौगोलिक संरचना पर प्रभाव पड़ेगा और विश्व छवि पर असर पड़ेगा और चीन ने सिंधु पर तिब्बत पर कोई बांध भी नही बनाया है हास्यास्पद कारण है.... जो चीन को जानते है वो जानते है कितनी चिंता करता है चीन भौगोलिक और वैश्विक दबाव की....विश्व ने कोरोना पर चीन को दोषी ठहरा कर क्या उखाड़ लिया....चीन ने जांच तक नहीं करने दी विश्व स्वास्थ्य एजेंसियों को अब आते है कि चीन ने तिब्बत पर अभी तक बांध नही बनाया है.... हे ज्ञानियों....चीन के पास इतना विकसित तंत्र है कि वो रिकॉर्ड समय में अत्यधिक क्षमता का बांध बना सकता है अब आते है चीन की मंशा पर....कृपया सतलुज पर चीनी परियोजना पर ध्यान दे विगत कई वर्षो से चीन ने बांध बना सतलुज का प्रवाह धीरे धीरे कम कर दिया है पर मोदी सरकार और मीडिया इस पर खामोश है सतलुज नदी पर चीन का सबसे बड़ा बांध जदा गॉर्ज में स्थित है। यह एक बैराज है और चीन द्वारा सतलुज नदी पर शुरू की गई अन्य जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है, चीन ने यह बांध पानी के प्रवाह को नियंत्रित करन...
"तेजी से पायदान चढ़ती अर्थव्यवस्था और चुनौतियां" भारत के अर्थव्यवस्था आज एक पायदान ऊपर चौथे नंबर पर आ चुकी है.....भले ही हम बहस कर ले महगांई,गरीबी,बेरोजगारी आदि पर...पर सच ये है प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है भारतीयों द्वारा क्रय शक्ति इसका उदाहरण है भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग देश की कुल जीडीपी में 6% का योगदान देता है। वहीं, यह देश में 3 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में 57.5 टन सोना खरीदा, जो वैश्विक अस्थिरता के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। इस खरीद के साथ आरबीआई का कुल सोना भंडार 879.6 टन तक पहुंच गया है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा बढ़कर 11.8% हो गया है जो अब तक का रिकॉर्ड है भारत का रक्षा निर्यात 2013-14 में ₹686 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में ₹21,083 करोड़ और 2024-25 में ₹23,622 करोड़ हो गया है। इस साल देश का लक्ष्य बाकी दुनिया को ₹35,000 करोड़ के रक्षा उपकरण निर्यात करना है। पोस्ट लंबी हो जाएगी उदाहरणों से...पर पोस्ट का लब्बो लुबाब ये है...भारत की ये आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरत...
Comments
Post a Comment