बस ऐसे ही....♥️से

हार और जीत के पार बनाया है मैंने 
यूँ अपना किरदार बनाया है मैंने

सच्चाई से एक झूठे का साथ दिया ,
साए को दीवार बनाया है मैंने 

मुझ से होकर सारे मौसम गुज़र गए,
ख़ुद को जालीदार बनाया है मैंने 

तेरे छूने से भी नहीं भरेंगे अब ,
 ज़ख्मों को खुद्दार बनाया है मैंने

Comments

Popular posts from this blog

मंगल....बिहार डायरी भाग 1

मालगुड़ी डेज

96... मूवी जो दिल के बेहद करीब है..आज भी